scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठमनोरंजनWar 2: बॉक्स ऑफिस पर YRF का प्लान फ्लॉप, ऋतिक रोशन की फिल्म को बड़ा नुकसान

War 2: बॉक्स ऑफिस पर YRF का प्लान फ्लॉप, ऋतिक रोशन की फिल्म को बड़ा नुकसान

14 अगस्त को सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। शुरुआती 4 दिनों में ही फिल्म की कमाई धीमी रही है। वीकेंड की कमाई देखने के बाद...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|मनोरंजन|
August 17, 2025
War 2: बॉक्स ऑफिस पर YRF का प्लान फ्लॉप, ऋतिक रोशन की फिल्म को बड़ा नुकसान
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

14 अगस्त को सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। शुरुआती 4 दिनों में ही फिल्म की कमाई धीमी रही है। वीकेंड की कमाई देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि YRF स्पाई यूनिवर्स का प्लान फ्लॉप हो गया है। रविवार को 'वॉर 2' की कमाई सबसे कम रही, जबकि उसी दिन रिलीज हुई रजनीकांत की 'कुली' अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'वॉर 2' ने रविवार को 31 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'वॉर 2' का बजट 400 करोड़ रुपये है और फिल्म ने चार दिनों में भारत से कुल 173 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म को अब सोमवार से असली परीक्षा देनी होगी। पहले दिन फिल्म ने 52 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन 57.35 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन फिल्म ने 33.25 करोड़ रुपये कमाए। 2019 में रिलीज हुई 'वॉर' ने पहले रविवार को 37.40 करोड़ रुपये कमाए थे, जो 'वॉर 2' की रविवार की कमाई से काफी ज्यादा है। इस बार जूनियर एनटीआर पर बड़ा दांव खेला गया था, जो फिलहाल सफल होता नहीं दिख रहा।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250