
मुंबई। बॉलीवुड की यादगार फिल्म ‘भूल भुलैया’ के सितारे एक बार फिर साथ नजर आए। इस बार स्क्रीन पर नहीं, बल्कि निर्देशक प्रियदर्शन के जन्मदिन पर एक मजेदार वीडियो में। अक्षय कुमार और विद्या बालन ने अपने इस वीडियो से फैंस की बचपन की यादें ताजा कर दीं।
अक्षय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बच्चों के झूले पर बैठकर प्रियदर्शन की उम्र का मजाक उड़ाते हुए उन्हें सेहत और नई फिल्मों की शुभकामनाएं देते दिखे। फिर अचानक वीडियो में ट्विस्ट आया, जब विद्या मंजुलिका बनकर टेंट से झांकती हुईं प्रकट हुईं। उन्होंने प्रियदर्शन को जन्मदिन मुबारकबाद दी और आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के लिए शुभेच्छा दी।
वीडियो वायरल होते ही फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा, ‘ओरिजिनल मंजुलिका लौट आईं, क्या दिन हैं!’ दूसरे ने कहा, ‘प्रियदर्शन सर जैसा डायरेक्टर दोबारा नहीं मिलेगा।’ कईयों ने ‘भूल भुलैया’ को बेस्ट हॉरर-कॉमेडी करार दिया।
यह वीडियो साबित करता है कि ‘भूल भुलैया’ का जादू आज भी बरकरार है। फैंस अब इस जोड़ी की नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। प्रियदर्शन की आने वाली परियोजनाओं पर भी सबकी नजरें टिकी हैं।