
बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल मोमेंट्स के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना सपनों का घर खरीद लिया है। सोमवार को इंस्टाग्राम पर घर की चंद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को सरप्राइज दिया।
फोटोज में तारा अपने शानदार घर के इंटीरियर के बीच बेहतरीन पोज देती नजर आ रही हैं। घर के कलर कोड से मैच करती साड़ी में वे किसी अप्सरा सी लग रही हैं। कैप्शन में लिखा, ‘नई शुरुआत के नाम… अपने पहले घर में ढेर सारी हंसी-खुशी और प्यार के साथ, 2026 का खुले दिल से स्वागत।’
यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया। कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट में लिखा ‘ब्यूटिफुल’ जबकि फैंस ने दिल खोलकर तारीफ की।
तारा का सफर संगीत से शुरू हुआ। टीवी शोज में गायन से डेब्यू के बाद ‘द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर’ और ‘ओए जस्सी’ जैसे सीरियल्स में एक्टिंग की। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में एंट्री हुई, जिसके लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला।
कम फिल्में कीं लेकिन हर रोल में छाप छोड़ी। अब यश के साथ ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्राउन-अप्स’ में नजर आएंगी, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। अंग्रेजी-कन्नड़ में शूट, हिंदी-तेलुगु-तमिल-मलयालम डब के साथ ग्लोबल रिलीज। ट्रेलर ने धमाल मचा दिया है।
उसी दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ भी आएगी। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत तय। नए घर में नई उमंग के साथ तारा का करियर चरम पर पहुंच रहा है।