
टीवी की चहेती अभिनेत्री सुरभि ज्योति इन दिनों मां बनने की खुशी में निखर रही हैं। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। ग्रीन सूट में वह बेहद सुंदर लग रही हैं। हल्के झुमके, हल्का मेकअप, ढीली चोटी और हाथों में फूलों ने उनके लुक को परफेक्ट बना दिया।
चेहरा पर छाई प्रेग्नेंसी ग्लो और मुस्कान ने फैंस को दीवाना बना दिया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जंगल में फूल की तरह धीरे-धीरे खिलना।’ पोस्ट पर मौनी रॉय ने लिखा, ‘कितनी सुंदर लग रही हो,’ तो आरती सिंह और अनीता हसनंदानी ने हार्ट इमोजी से बधाई दी।
‘कुबूल है’, ‘नागिन’ और ‘इश्कबाज’ से शोहरत पाने वाली सुरभि हमेशा स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद जून में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। पति सुमित सूरी के साथ जिम कॉर्बेट में शादी करने वाले इस कपल की प्राइवेट लाइफ अब सबके सामने आ रही है। फैंस उनकी इस जर्नी का इंतजार कर रहे हैं।