LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठमनोरंजनमुंबई में सुमोना चक्रवर्ती के साथ दुर्व्यवहार: एक्ट्रेस ने साझा की भयावह घटना

मुंबई में सुमोना चक्रवर्ती के साथ दुर्व्यवहार: एक्ट्रेस ने साझा की भयावह घटना

टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई एक चौंकाने वाली घटना साझा की है। हर तरफ इस घटना की चर्चा शुरू हो गई है। अभिनेत्री ने बताया कि साउथ बॉम्बे की सड़क पर जब...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|मनोरंजन|
August 30, 2025
मुंबई में सुमोना चक्रवर्ती के साथ दुर्व्यवहार: एक्ट्रेस ने साझा की भयावह घटना
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई एक चौंकाने वाली घटना साझा की है। हर तरफ इस घटना की चर्चा शुरू हो गई है। अभिनेत्री ने बताया कि साउथ बॉम्बे की सड़क पर जब वे गुजर रही थीं, तो एक समूह ने न केवल उनकी कार को घेरा, बल्कि उनके खिलाफ नारे भी लगाए। साथ ही वे जोर-जोर से हंसते भी नजर आ रहे थे। अभिनेत्री इस घटना के बाद बहुत सहमी हुई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर विस्तार से इस मुद्दे पर बात की है। अभिनेत्री ने सिस्टम पर निशाना साधा है और सुरक्षा का मुद्दा उठाया है।

**यह विकास नहीं, विनाश है…**

सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर दो पन्नों का एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ऐसा नहीं लगता कि यह सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। ऐसा नहीं लगता कि हम सभी अच्छी सोच वाले समाज का हिस्सा हैं। यह कहीं से भी डिजिटल भारत नहीं लगता, जिसका हमेशा जिक्र किया जाता है। क्योंकि जब जाति, धर्म, राजनीति, भ्रष्टाचार, नौकरशाही, जहालत और बेरोजगारी का शो चल रहा हो तो इसे विकास नहीं कहते। इसे विनाश कहते हैं।'

सुमोना ने बताया कि एक शख्स अचानक उनकी कार के बोनट पर तेजी से हाथ मारने लगा और अजीब हरकतें करने लगा। वो शख्स बदतमीजी से पेश आने लगा। वो अपना पेट कार से सटाता है और अजीब ढंग से नाचने लग जाता है। वह अकेला नहीं था और उसके साथ दो और शख्स थे, जो उसकी इस हरकत को चीयर कर रहे थे और जोर-जोर से 'जय महाराष्ट्र' के नारे लगाने लग गए। वे सभी नारे लगाते हुए जोर-जोर से हंसते हुए भी नजर आए। अभिनेत्री के मुताबिक, यह सब कुछ 5 मिनट के अंदर दो बार हुआ।

अभिनेत्री के अनुसार, वे बहुत असहाय हो गई थीं और उन्हें दूर-दूर तक कोई पुलिस भी दिखाई नहीं दे रही थी। इसके बाद जब पुलिस वाले दिखे, तो भी अपनी-अपनी जगह पर बैठे गपशप लड़ा रहे थे। वे इतनी व्यस्त सड़क पर दिन दहाड़े असुरक्षित महसूस करती रहीं और वे सभी मजे लेते रहे। अभिनेत्री के अनुसार, इस दौरान उनके साथ एक दोस्त था, जिसकी वजह से उन्हें काफी मदद मिली। लेकिन अभिनेत्री का ऐसा मानना है कि ऐसे माहौल में अगर वे अकेली होतीं, तो उनका हौसला एकदम टूट जाता और शायद इससे भी बदतर हालात होते। अंत में अभिनेत्री ने कहा कि वे इस देश की जिम्मेदार नागरिक हैं और वे टैक्स भी देती हैं। ऐसे में अभिनेत्री को अपने ही शहर में सुरक्षित महसूस करने का पूरा अधिकार है।

सुमोना के इस घटना को शेयर करने के बाद उनके समर्थन में कई लोग आए हैं और अभिनेत्री का ढांढस बंधा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- 'यह तो बहुत दुखद है। मैं उम्मीद करती हूं कि यह पोस्ट सही जगह पर पहुंचे।' एक दूसरे शख्स ने लिखा- 'हे भगवान, यह तो बहुत भयानक है। मैं माफी चाहता हूं कि आपको इन सब से गुजरना पड़ा। मैं आशा करता हूं कि उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए।' एक अन्य शख्स ने लिखा- 'रिलैक्स, आप मराठा की भूमि पर हैं, यह वेस्ट बंगाल से ज्यादा सेफ है।' फिलहाल, मामले पर अभी किसी तरह की कार्रवाई की जानकारी नहीं आई है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250