
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा का नया हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘द ब्लफ’ 26 फरवरी को रिलीज हुआ और इसने दुनिया भर में धूम मचा दी। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आरआरआर जैसे महाकाव्य बनाने वाले निर्देशक एसएस राजामौली इस फिल्म को देखकर दंग रह गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रियंका की बहुमुखी प्रतिभा की खुलकर सराहना की।
राजामौली ने एक्स पर लिखा कि प्रियंका उन दुर्लभ अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो एक क्षण में नाजुक भावनाओं से भर जाती हैं और अगले ही पल अटल संकल्प दिखाती हैं। ‘द ब्लफ’ उनकी कला का जीता-जागता प्रमाण है, जिसमें रोमांचक स्टंट्स, गजब का माहौल और तेज रफ्तार की कहानी है। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी प्रियंका के दमदार अभिनय की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी है।
खास बात यह कि राजामौली, महेश बाबू और प्रियंका 1300 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट ‘वाराणसी’ पर साथ काम कर रहे हैं। शूटिंग 14 महीने से चल रही है और आगे छह महीने और लगेंगे। आईमैक्स तकनीक से शूट हो रही यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी। पोस्टर और मोशन पोस्टर पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, जो उत्साह बढ़ा रहे हैं।
प्रियंका का यह जलवा हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में उनकी मजबूत पकड़ दिखाता है। राजामौली की तारीफ से ‘द ब्लफ’ की चमक और बढ़ गई है।