
मुंबई। दूसरी संतान के आगमन की तैयारी कर रहीं अभिनेत्री सोनम कपूर गर्भावस्था के बावजूद अपनी स्टाइल और सक्रियता से सबको प्रभावित कर रही हैं। हाल ही में एक साहित्यिक आयोजन में ब्लैक ड्रेस और जैकेट में नजर आईं सोनम ने इंस्टाग्राम पर इस शाम के खास पलों को साझा किया।
यह कार्यक्रम क्लब में लेखिका किरण देसाई की मेजबानी में हुआ। सोनम ने कैप्शन में लिखा, ‘एक ऐसी शाम जहां शब्दों का चयन सोच-समझकर किया गया, खामोशी को सांस लेने का मौका मिला और बातें खोज की तरह लगीं। किरण देसाई की मेजबानी में साहित्य की ताकत फिर महसूस हुई जो हमें थाम लेती है, धीमे चलाती है और चुपके से साथ निभाती है।’
फैंस ने उनके लुक की खूब सराहना की। भले ही उनकी फिल्में कम आ रही हों, लेकिन फैशन इवेंट्स में उनकी मौजूदगी हमेशा खास रहती है। 2023 की ओटीटी फिल्म ‘ब्लाइंड’ में अंधी अधिकारी बनीं सोनम को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
अब वे ‘बैटल ऑफ बिट्टोरा’ में नजर आएंगी, जो अनुजा चौहान के उपन्यास पर बनी है। अनिल कपूर के बैनर तले बन रही यह फिल्म दो राजनेताओं की प्रेम और चुनावी जंग दिखाएगी। सोनम का यह अंदाज मातृत्व और करियर के संतुलन का प्रतीक है।