
फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ने एक बार फिर योग के जादू से सबको प्रभावित किया है। सोमवार को इंस्टाग्राम पर उन्होंने वातायनासन यानी घोड़े के मुख की मुद्रा का शानदार प्रदर्शन किया। वीडियो के साथ उन्होंने इसके फायदों की बाबत विस्तार से बताया।
इस आसन से एकाग्रता बढ़ती है, इच्छाशक्ति मजबूत होती है और संतुलन बेहतर बनता है। यह तनाव, चिंता व मानसिक थकान को दूर करने में कारगर है। कूल्हों, जांघों, घुटनों व टखनों में लचीलापन व शक्ति आती है तथा निचले शरीर में रक्त संचार सुधरता है।
अंत में प्रशंसकों से सवाल किया, ‘आप इस मुद्रा में कितनी देर टिक सकते हैं?’
अर्ध पद्मासन व घुटने पर संतुलन का मिश्रण यह उन्नत आसन कूल्हे-पैरों को मजबूत बनाता है तथा मानसिक स्थिरता प्रदान करता है। शुरुआत में मुश्किल लगे तो चिंता न करें, नियमित अभ्यास से संतुलन आ जाएगा। पहले वार्मअप अवश्य करें।
गंभीर रोगी व गर्भवती महिलाएं विशेषज्ञ सलाह लें। आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह संतुलन-एकाग्रता सुधारता है, रक्त प्रवाह बढ़ाता है तथा गठिया दर्द कम करता है। शिल्पा का यह संदेश स्वस्थ जीवन की प्रेरणा है।