
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार शर्वानंद एक बार फिर धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार हैं। उनकी नई एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘भोगी’ का पहला लुक पोस्टर बुधवार को जारी किया गया और रिलीज डेट भी एलान हो गया। फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली है।
शर्वानंद ने खुद एक्स पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ आग ऐसी जलाती नहीं, बल्कि हकीकत उजागर करती है। ‘भोगी’ एक धांसू ‘शरवा संपथ ब्लड फेस्ट’ है। 28 अगस्त 2026 को थिएटर्स में मिलते हैं।’ यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। यह 1960 के दशक के उथल-पुथल वाले दौर पर बनी है, जिसमें नॉर्थ तेलंगाना और महाराष्ट्र बॉर्डर के एक गांव की कहानी है। निर्देशक संपत नंदी के साथ शर्वानंद की यह पहली पैन-इंडिया फिल्म है।
अनुपमा परमेश्वरन मुख्य भूमिका में होंगी, तो डिंपल हयाती भी अहम किरदार निभाएंगी। बड़े बजट वाली इस फिल्म में प्रोडक्शन डिजाइन किरण कुमार मन्ने का, सिनेमैटोग्राफी सौंदर राजन एस की और संगीत भीम्स सेसिरोलियो का है।
शर्वानंद की 38वीं फिल्म होने के नाते यह उनके करियर का अहम पड़ाव है। 2004 में ‘ऐधो तारीखू’ से डेब्यू करने वाले शर्वानंद ने ‘प्रस्थानम’, ‘रन राजा रन’, ‘मल्ली मल्ली इदी रानी रोजु’ और ‘शतमानम भवति’ जैसी हिट्स दी हैं। ‘भोगी’ में उनका दमदार अवतार फैंस को रोमांचित करेगा।