'दो दीवाने सहर में' ट्रेलर: संदीपा धर की धमाकेदार एंट्री
संजय लीला भंसाली के बैनर तले बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का ट्रेलर रिलीज होते ही सनसनी मचा दी है। यह फिल्म महज प्रेम कहानी नहीं, बल्कि आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं, भावनात्मक उलझनों...

संजय लीला भंसाली के बैनर तले बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का ट्रेलर रिलीज होते ही सनसनी मचा दी है। यह फिल्म महज प्रेम कहानी नहीं, बल्कि आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं, भावनात्मक उलझनों और भागदौड़ भरी जिंदगी में प्यार की नई परिभाषाओं को गहराई से उकेरती है। मुंबई की चमकती दुनिया में दो ऐसे किरदारों की दास्तान, जो अपनी कमजोरियों से लड़ते हुए मोहब्बत तलाशते हैं।
ट्रेलर ने दर्शकों को बांध लिया है। इसमें संदीपा धर की छोटी लेकिन जबरदस्त मौजूदगी ने सबका दिल जीत लिया। हरे रंग की आकर्षक ड्रेस और सादगी भरी एलिगेंट लुक में उनका कॉन्फिडेंस स्क्रीन पर छाया रहा। उनकी सधी हुई अदाकारी से साफ झलकता है कि उनका किरदार भावनाओं की गहराई लिए हुए है।
भंसाली जैसे दिग्गज के साथ काम संदीपा के सफर में मील का पत्थर है। वो हमेशा ऐसे रोल चुनती रही हैं जो उनकी क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। इस फिल्म से उनका जुड़ाव कंटेंट आधारित सिनेमा की उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "यह फिल्म मेरे लिए खास रही। मृणाल की परफॉर्मेंस में सच्चाई है, रवि उदय सर के निर्देशन ने पलों को जीवंत कर दिया।"
उनके रोल की डिटेल्स गुप्त हैं, लेकिन ट्रेलर से लगता है कि संदीपा एकदम फ्रेश और कॉन्फिडेंट अंदाज में नजर आएंगी। यह फिल्म प्यार की नई कहानी लेकर आ रही है, जो दर्शकों के दिलों को छू लेगी।


