
मुंबई। होली के रंगीन त्योहार ने तेलुगु सिनेमा के सेट को भी रंगीन बना दिया। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ की शूटिंग के दौरान पूरी टीम के साथ होली का जमकर लुत्फ उठाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस मस्ती को फैंस तक पहुंचाया।
वीडियो में सामंथा पिचकारी लिये निशाना साधती नजर आती हैं। फिर फिल्मी अंदाज में डायरेक्टर बीवी नंदिनी रेड्डी और क्रू पर रंगों की बौछार कर देती हैं। उनके चेहरे पर होली की चमक साफ झलक रही है। जवाब में टीम पानी भरे गुब्बारों से हमला बोलती है।
पूरी यूनिट शूटिंग भूलाकर होली के रंग में डूब जाती है। सामंथा और डायरेक्टर के बीच का रंगीन युद्ध देखने लायक था। सबने त्योहार को खुलकर एंजॉय किया।
कैप्शन में सामंथा ने लिखा, ‘ढिश्कियाऊं… हैप्पी होली बंगारालु! मां इंति बंगाराम सेट से मस्ती… 15 मई को रिलीज।’ फैंस को ‘बंगारालु’ कहना और रिलीज डेट का जिक्र ने उत्साह दोगुना कर दिया।
फिल्म का टीजर हाल ही रिलीज हुआ था। इसमें सामंथा पति संग ससुराल पहुंचती हैं, जहां एक हफ्ते में सबका दिल जीतने का भरोसा करती हैं। बाहर से मासूम बहू, अंदर से गुंडों से भिड़ने वाली फाइटर। गोली चलातीं, लाशें छिपातीं—टीजर ने बोल्डनेस दिखाई।
सामंथा ने टीजर को ‘गोल्ड बेहद बोल्ड’ कहा। डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी की ये फैमिली एक्शन फिल्म होली की तरह रंगीन होने वाली है। 15 मई का इंतजार जोरों पर।