
मुंबई। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित बंगले पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आगरा से गिरफ्तार विष्णु कुशवाहा को स्पेशल मकोका कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 25 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
एडवोकेट दिलीप शुक्ला के अनुसार, इस मामले में अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें जतिन, विष्णु कुशवाहा, रमेश भारद्वाज, सोनू कुमार, विशाल ठाकुर, सनी कुमार, राकेश कुमार, ऋतिक विनोद सिंह यादव और मुख्य शूटर दीपक चंद्रा शामिल हैं।
जांच में खुलासा हुआ कि फायरिंग से पहले आरोपियों ने शेट्टी के घर की चार-पांच बार रेकी की, जो 18 से 31 जनवरी के बीच हुई। 1 फरवरी की रात दीपक ने गोली चलाई, जबकि सनी, सोनू और एक फरार आरोपी आसपास थे।
सोनू कल्याण में दो साल रहा, जहां हथियार सप्लाई का धंधा करता था। आगरा लौटने के बाद पुराने संपर्कों से जुड़ा। फायरिंग के बाद सभी कल्याण स्टेशन पहुंचे और ट्रेन से भागे।
घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। क्राइम ब्रांच विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही है। मोबाइल डिटेल्स और सबूतों की जांच जारी है। मकोका लगाया गया है।
रणवीर सिंह को धमकी के मामले में अभी कनेक्शन नहीं, लेकिन पूछताछ होगी। बड़े गिरोह की भूमिका संदेहास्पद।