आदित्य धर की ‘धुरंधर’ और इसका अगला भाग रिलीज के बाद से सुर्खियों में है। अब इसकी तारीफ में मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा का नाम जुड़ गया है। एक्स पर लंबा पोस्ट शेयर कर उन्होंने फिल्म को हिंदी सिनेमा के लिए क्रांतिकारी बदलाव करार दिया।

राम गोपाल ने कहा कि यह फिल्म हॉरर है, लेकिन डराने वाली नहीं। यह उन फिल्ममेकर्स के लिए भयानक है जो सस्ते मसाले, चमक-दमक और शोरगुल वाली फिल्में बनाकर कमाई करते हैं। पुराना जोर-शोर वाला एक्शन अब खत्म होने की कगार पर है। ‘धुरंधर’ सुपरहीरो स्टाइल वालों को सबक सिखाएगी।
रणवीर सिंह के रोल की खूब तारीफ। उन्होंने लिखा कि रणवीर ने सच्चा, कमजोर और दर्दभरा हीरो पैदा किया है, जिसका हीरोइज्म कामों से आता है, न कि म्यूजिक या दिखावे से। पुराने देवता जैसे हीरो जोकर जैसे लगेंगे, फैंस बॉक्स ऑफिस से हिल जाएंगे।
फिजिक्स का मजाक उड़ाने वाले एक्शन सीन्स पर प्रहार। 50 फुट उछलना, विस्फोटों से बचना और डायलॉग मारना अब पुराना हो गया। दर्शक खरा दर्द और असली एक्शन चाहते हैं।
पैन इंडिया निर्देशकों को चेतावनी कि किरदार हेयरस्टाइल या सिक्स पैक से नहीं, दिमाग से बनते हैं। ‘धुरंधर’ में हीरो की ताकत बुद्धि से आती है। पुराने स्टाइल वाले अब बच्चों जैसे।
राम गोपाल ने कहा, ‘धुरंधर’ सिर्फ फिल्म नहीं, फैसला है। आदित्य ने दर्शकों का अपमान करने वाली सिनेमा की विदाई कर दी। बॉक्स ऑफिस पुरानी सोच दफना रहा है। फिल्ममेकर्स बदलें वरना खत्म हो जाएंगे।
