
मुंबई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ की अगली कड़ी ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस का क्रेज आसमान छू रहा है। इसी कड़ी में रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फिल्म का धमाकेदार पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका इंटेंस और दमदार लुक फैंस को दीवाना बना रहा है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए रणवीर ने लिखा, ‘अब बिगाड़ने का समय आ गया…’। पोस्टर में रणवीर का बदला लेने वाला अवतार साफ नजर आ रहा है, जो फिल्म की रिवेंज स्टोरी को बयां करता है। इस लुक से साफ है कि सीक्वल पहले भाग से कहीं ज्यादा धमाकेदार होगा।
रणवीर ने साथ ही बताया कि ‘धुरंधर: रिवेंज’ का टीजर आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज हो जाएगा। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। यह हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी, जिससे उत्तर और दक्षिण भारत के दर्शक उत्साहित हैं।
पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसमें सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे थे। मेकर्स का दावा है कि दूसरा भाग स्केल और एक्शन में और बड़ा होगा। रणवीर का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
फिल्म उद्योग में एक्शन जॉनर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को तैयार ‘धुरंधर 2’ दर्शकों को रोमांचित करने का वादा कर रही है। टीजर का इंतजार करिए, क्योंकि अब असली तूफान आने वाला है।