
नई दिल्ली। चेक बाउंस मामले में लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर उन्हें अंतरिम राहत मिली है। जेल से बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से कहा कि 30 साल से फिल्मों में सक्रिय हूं और देश की जनता का साथ ही मेरी ताकत रहा है।
2012-13 से चला आ रहा यह विवाद अब कोर्ट के फैसले पर निर्भर है। 2026 तक 250 फिल्में करने का लक्ष्य रखने वाले यादव ने कहा, भारतीय सिनेमा से जुड़े सभी मेरे अपने हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सबका प्यार ही मुझे आगे बढ़ाता है।
न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने 1.5 करोड़ रुपये जमा होने के बाद सजा पर रोक लगाई और 18 मार्च तक रिहाई का आदेश दिया। अदालत में हाजिरी जरूरी बताई गई। पहले फरवरी में आत्मसमर्पण करने वाले यादव ने कोर्ट का धन्यवाद किया। अगली सुनवाई में फैसला होगा।
फिल्म जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। यादव का यह बयान प्रशंसकों के बीच उत्साह भर रहा है।