LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठमनोरंजनजब प्रिया गिल ने शाहरुख खान को जड़ा थप्पड़: सेट पर मच गया था सन्नाटा

जब प्रिया गिल ने शाहरुख खान को जड़ा थप्पड़: सेट पर मच गया था सन्नाटा

शाहरुख खान ने अपने 33 साल के करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वह बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार हैं जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता है। अभिनेत्री प्रिया गिल भी शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|मनोरंजन|
September 5, 2025
जब प्रिया गिल ने शाहरुख खान को जड़ा थप्पड़: सेट पर मच गया था सन्नाटा
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

शाहरुख खान ने अपने 33 साल के करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वह बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार हैं जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता है। अभिनेत्री प्रिया गिल भी शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। हालांकि, जिस फिल्म में वह अभिनेता के साथ नजर आई थीं, उसमें उन्होंने शाहरुख खान को थप्पड़ मार दिया था, और उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे शर्मनाक काम बताया था।

शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। कई फिल्मों में वह गुंडों की जमकर पिटाई करते हुए नजर आए हैं, तो कई बार विलेन द्वारा शाहरुख को भी मार खानी पड़ी। लेकिन साल 2000 में आई फिल्म 'जोश' में प्रिया गिल ने शाहरुख खान को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद सेट पर सन्नाटा पसर गया था।

प्रिया गिल शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जोश' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने भी लीड रोल निभाया था। फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह, शरद कपूर, विवेक वासवानी, शरत सक्सेना, अंजान श्रीवास्तव और सुशांत सिंह भी थे। इसका निर्देशन मंसूर खान ने किया था।

प्रिया गिल ने एक इंटरव्यू में 'जोश' के उस सीन के बारे में बात की थी जब उन्होंने शाहरुख खान को थप्पड़ मारा था। अभिनेत्री ने बताया कि एक गाने की शुरुआत में उन्हें शाहरुख को थप्पड़ मारना था। शूटिंग गोवा में चल रही थी और फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान उनसे बार-बार कह रहे थे कि सीन ठीक से नहीं हो रहा है। इसके बाद शाहरुख ने भी प्रिया से कहा था कि वो उन्हें थप्पड़ मारे। प्रिया ने कहा, "मुझे उन्हें मारना पड़ा। मैं खुद को रोक नहीं सकी। हे भगवान, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी।" प्रिया ने आगे कहा कि सेट पर उस वक्त सन्नाटा छा गया था। सभी लोग चुपचाप थे, बस कैमरा चल रहा था।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250