scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठमनोरंजनप्रेम नज़ीर: 900 फिल्मों वाले सुपरस्टार

प्रेम नज़ीर: 900 फिल्मों वाले सुपरस्टार

भारतीय सिनेमा में एक्टर्स ने सिनेमा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। कई दिग्गज कलाकार आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी फिल्मों से कई रिकॉर्ड बनाए हैं। आज हम एक ऐसे अभिनेता की बात...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|मनोरंजन|
September 9, 2025
प्रेम नज़ीर: 900 फिल्मों वाले सुपरस्टार
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

भारतीय सिनेमा में एक्टर्स ने सिनेमा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। कई दिग्गज कलाकार आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी फिल्मों से कई रिकॉर्ड बनाए हैं। आज हम एक ऐसे अभिनेता की बात करेंगे जिन्होंने 900 फिल्मों में काम किया था। यह अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र या मिथुन चक्रवर्ती नहीं हैं, यहाँ तक की 700 फिल्में करने वाले शक्ति कपूर भी उनसे पीछे हैं। यह अभिनेता हैं प्रेम नज़ीर, जिन्होंने 1952 में ‘मरुमाकल’ से अभिनय की शुरुआत की थी। 62 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। प्रेम नज़ीर को भारतीय सिनेमा का सबसे प्रभावशाली अभिनेता माना जाता है। उन्हें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। प्रेम नज़ीर ने कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई, जिनमें ‘मुरप्पेन्नु’, ‘उद्योगास्थ’, ‘इरुत्तिनते अथमवु’, ‘कल्लिचेल्लम’, और ‘सीआईडी ​​नज़ीर’ शामिल हैं। उन्होंने एक ही अभिनेत्री शीला के साथ 130 फिल्मों में काम करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 720 फिल्मों में लीड रोल किया और 85 अभिनेत्रियों के साथ काम किया। उन्होंने एक ही साल में 39 फिल्में करने का रिकॉर्ड भी बनाया था। प्रेम नज़ीर की 1950 के दशक में सामाजिक और धार्मिक अन्याय पर आधारित फिल्में खूब लोकप्रिय हुईं। 1956 से 1976 के बीच उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली। उन्होंने मलयालम सिनेमा को भी अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। उनकी फिल्म ‘इरुत्तिनते अथमावु’ उन्हें भारत के बेहतरीन कलाकारों में से एक बना गई। 1980 के बाद उन्होंने सहायक भूमिकाएँ निभानी शुरू कर दीं। उनकी आखिरी फिल्म ‘कदथनादन अंबाडी’ थी, जिसमें उन्होंने मोहनलाल के साथ काम किया। प्रेम नज़ीर का निधन 16 जनवरी 1989 को हुआ।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250