
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा भट्ट हमेशा अपनी मर्जी से जीने वाली शख्सियत रहीं। महेश भट्ट की बेटी पूजा ने 17 साल की उम्र में ‘डैडी’ से डेब्यू किया और ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘सड़क’, ‘जख्म’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से पहचान बनाई। लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रहीं।
2003 में मनीष मखीजा से शादी करने वाली पूजा ने 11 साल बाद तलाक ले लिया। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में उन्होंने खुलासा किया, ‘मैं इस शादी में खुद को खो रही थी। मेरा पति बुरा इंसान नहीं था, लेकिन मुझे अपनी पहचान वापस चाहिए थी। मैं आराम से जीना चाहती हूं।’
पूजा का मानना है कि शादी जिंदगी की खुशी के लिए जरूरी नहीं। उन्होंने ‘जिस्म’, ‘पाप’, ‘धोखा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया। उनकी यह कहानी महिलाओं को प्रेरित करती है कि अपनी खुशी को प्राथमिकता दो। पूजा ने साबित कर दिया कि साहसी फैसले ही असली आजादी देते हैं।