
भोजपुरी संगीत के बादशाह पवन सिंह का नया गाना ‘करब ना गुलामी’ रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में छा गया है। 13 मार्च को रिलीज होने वाले इस गाने का टीजर इंस्टाग्राम पर वायरल हो चुका है। वीडियो में पवन कार से घर लौटते हैं और संजना सिंह के साथ फिल्म देखने जाने के प्रस्ताव को ठुकरा देते हैं। इससे नाराज संजना रूठ जाती हैं। पवन उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब वह नहीं मानतीं तो हल्के से धक्का मारते दिखते हैं। उसके बाद दोनों का धमाकेदार डांस दर्शकों को बांध लेता है।
पवन और संजना की जोड़ी का जादू वीडियो में साफ झलकता है। उनके चेहरे के हावभाव, डांस स्टेप्स और नोकझोंक भरी कहानी गाने को रोमांचक बनाती है। गाने में पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ आवाज दी है, जिनकी यारी भोजपुरी हिट्स की गारंटी है। शुभम सिग्रीवाल के बोल, सरगम आकाश का संगीत और सनी सोनकर का कोरियोग्राफी इसे परफेक्ट बनाते हैं।
फैंस सोशल मीडिया पर बेकरार हैं। पवन के पिछले गानों की तरह यह ट्रैक भी यूट्यूब पर तहलका मचाएगा। ‘करब ना गुलामी’ प्रेम की आजादी का पैगाम देगा।