scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठमनोरंजननसीरुद्दीन शाह जेआरडी टाटा के रोल में, टाइटन की कहानी 3 जून को रिलीज

नसीरुद्दीन शाह जेआरडी टाटा के रोल में, टाइटन की कहानी 3 जून को रिलीज

मुंबई। भारतीय उद्योग जगत की प्रेरणादायक कहानी अब स्क्रीन पर जीवंत होने जा रही है। वेब सीरीज 'मेड इन इंडिया - ए टाइटन स्टोरी' 3 जून 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में दिग्गज...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|मनोरंजन|
May 26, 2026
नसीरुद्दीन शाह जेआरडी टाटा के रोल में, टाइटन की कहानी 3 जून को रिलीज
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

मुंबई। भारतीय उद्योग जगत की प्रेरणादायक कहानी अब स्क्रीन पर जीवंत होने जा रही है। वेब सीरीज 'मेड इन इंडिया - ए टाइटन स्टोरी' 3 जून 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह देश के मशहूर उद्योगपति जेआरडी टाटा का किरदार निभाएंगे। ट्रेलर जारी होने के बाद नसीरुद्दीन शाह ने बताया कि जेआरडी टाटा का शांत आत्मविश्वास और दूसरों की प्रतिभा को पहचानने की क्षमता उन्हें खास बनाती थी। उन्होंने कहा कि टाटा लोगों को बड़े सपने देखने और उन्हें हकीकत में बदलने की प्रेरणा देते थे। सीरीज विनय कामथ की किताब 'टाइटन - इंडियाज मोस्ट सक्सेसफुल कंज्यूमर ब्रांड' पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक छोटे विचार ने मेहनत और विश्वास के दम पर देश का सबसे भरोसेमंद ब्रांड बना दिया। जिम सर्भ जेरक्सेस देसाई के रोल में नजर आएंगे, जबकि वैभव तत्ववादी, नमिता दुबे, लक्षवीर सरन और कावेरी सेठ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। निर्देशक रॉबी ग्रेवाल और लेखक करण व्यास ने इस सीरीज को कई परतों वाली कहानी के रूप में पेश किया है, जिसमें बिजनेस के साथ-साथ मानवीय संघर्ष और भावनाओं को भी जगह दी गई है। निर्माता कंपनी ऑलमाइटी मोशन पिक्टर्स है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250