
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने निर्देशक मधुर भंडारकर की नई फिल्म ‘द वाइव्स’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में वे ‘महक’ नामक किरदार में नजर आएंगी। बुधवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए मौनी ने इसकी जानकारी दी।
अभिनेत्री ने लिखा कि मधुर भंडारकर के साथ काम करना उनकी बकेट लिस्ट का अहम हिस्सा था। उन्होंने बीटीएस फोटोज साझा किए, जिसमें मधुर सर और बाकी कलाकार दिख रहे हैं। ‘यह फिल्म मेरी जिंदगी की सबसे पसंदीदा फिल्मों में शुमार हो जाएगी। मधुर सर का शुक्रिया जो उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।’
मौनी ने सह-कलाकारों की भी सराहना की, जिन्हें उन्होंने दयालु और सहयोगी बताया। फिल्म सेलिब्रिटी पत्नियों की अनकही कहानियों पर आधारित है, जो ग्लैमर के पीछे की सच्चाई दिखाएगी।
इसमें सोनाली कुलकर्णी, रेजिना कैसंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला जैसे सितारे हैं। रिलीज डेट की घोषणा बाकी है।
इसके अलावा, मौनी जल्द वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ में शाहीर शेख और निमृत कौर के साथ दिखेंगी। उनका यह डबल डोज बॉलीवुड में उनकी बढ़ती लोकप्रियता दर्शाता है।