
मुंबई। शाहिद कपूर की रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘ओ रोमियो’ जिसमें तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी भी हैं, आज सिनेमाघरों में धूम मचाने उतर आई। फिल्म की कहानी को लेकर पहले खासी विवादास्पद चर्चाएं हुईं और मामला अदालत तक पहुंचा, लेकिन कोर्ट ने इसे हुसैन उस्तरा से प्रेरित न मानते हुए रिलीज की इजाजत दे दी।
वैलेंटाइन वीक के इस खास मौके पर रिलीज हुई फिल्म के लीड हीरो शाहिद कपूर को उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर दिल खोलकर सराहा। कपल की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए मीरा ने लिखा, “मेरे रोमियो, जब कोई पूछे कि ‘मैं हूं या नहीं’, तो याद रखो तुम हो – अथक प्रयास करने वाले, अविश्वसनीय प्रतिभा के मालिक, आंखों से हजार बातें कहने वाले और दिल से सब ठीक करने वाले। तुम्हें जो थामे रखता है वही प्रकाश है। अब चमको। शानदार कम पड़ जाएगा। मुझे तुम पर गर्व है।”
2019 में ‘कबीर सिंह’ से बॉक्स ऑफिस लूटने वाले शाहिद की बाद की फिल्में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं। ‘ओ रोमियो’ में वे खूंखार और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों को पुरानी वाइब दे सकती है।
एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही। सैकनिल्क के अनुसार 11 फरवरी तक 3,449 शोज में 16,226 टिकट बिके और 1.42 करोड़ का कलेक्शन हो चुका। दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा बुकिंग। पहले दिन बड़ी ओपनिंग की उम्मीद। फिल्म रोमांस और एक्शन का धमाकेदार संगम है।