
मुंबई। 1984 में रिलीज हुई यश चोपड़ा की मशहूर फिल्म ‘मशाल’ ने सोमवार को अपनी रिलीज के 42 वर्ष पूरे कर लिए। इस मौके पर अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर खुशी जताई। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘फिल्म मशाल के 42 साल पूरे होने का जश्न।’
फिल्म मराठी नाटक ‘आश्रुंची झाली फुले’ पर बनी थी। जावेद अख्तर ने इसे सोलो राइटर के रूप में पहली बार लिखा था। कहानी राजा नामक झुग्गीवासी युवक की है, जो पत्रकार बनकर भ्रष्टाचार और माफिया से लड़ता है। अनिल कपूर ने राजा का किरदार निभाया, जबकि दिलीप कुमार ने ईमानदार संपादक विनोद कुमार बने।
अमरीश पुरी की दमदार विलेन वाली भूमिका, रति अग्निहोत्री और वहीदा रहमान की मौजूदगी ने फिल्म को यादगार बना दिया। यह अपराध, न्याय और पारिवारिक रिश्तों की मार्मिक कहानी थी।
अनिल कपूर को इस फिल्म ने स्टारडम दिया। अब वे नेटफ्लिक्स की ‘फैमिली बिजनेस’ में विजय वर्मा के साथ पहली बार नजर आएंगे। हंसल मेहता निर्देशित यह सीरीज कॉर्पोरेट दुनिया के सत्ता संघर्ष दिखाएगी। इसमें रिया, आकाश खुराना, नेहा धूपिया, अनंत नाग सहित तमाम कलाकार हैं।