
बॉलीवुड की चहेती अभिनेत्री कृति सेनन की सुपरहिट फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसी उलझा जिया’ ने सोमवार को रिलीज के दो साल पूरे कर लिए। इस साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी में कृति ने एक एडवांस्ड रोबोट सिफ्रा का किरदार निभाया था, जिसकी तारीफ दर्शकों ने खूब की।
कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म के यादगार सीनों का एक वीडियो शेयर कर अपने सफर को याद किया। उन्होंने लिखा, ‘आर्यन और सिफ्रा की इस अनोखी प्रेम कहानी को 2 साल हो गए।’ यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गई।
फिल्म में शाहिद कपूर ने रोबोटिक्स इंजीनियर आर्यन का रोल किया था, जो अपनी मौसी (डिंपल कपाड़िया) के अमेरिकी प्रोजेक्ट से बने रोबोट सिफ्रा से प्यार कर बैठता है। वह सिफ्रा को शादी के लिए घर लाता है, लेकिन परिवार को उसके रोबोट होने की भनक तक नहीं।
अमित जोशी और आराधना साह के निर्देशन में बनी यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज का प्रोडक्शन थी। शाहिद-कृति की केमिस्ट्री लाजवाब रही। डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र की मौजूदगी ने कहानी को और मजेदार बनाया।
फिल्म के गाने, खासकर टाइटल ट्रैक और डांडिया सॉन्ग, आज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के साथ कृति के अभिनय को सराहा गया। यह माइलस्टोन फिल्म के स्थायी प्रभाव को दर्शाता है।