
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अभिनीत आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने ‘पनवाड़ी’ गाने के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म का दूसरा गाना ‘पनवाड़ी’ रिलीज हो गया है, जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ कई अन्य गायकों ने भी अपनी आवाज दी है। यह गाना सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने में होली के रंग देखने को मिलते हैं और इसमें वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सुरेश सराफ भी नज़र आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशक शशांक खैतान हैं और यह 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।






