
मुंबई। टीवी के चहेते सितारे करण पटेल जल्द ही रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आएंगे। इस शो में कदम रखने का ऐलान करते हुए उन्होंने खुलकर बताया कि आखिर क्यों उन्होंने ‘बिग बॉस’ जैसे ड्रामा से दूरी बनाई और इस स्ट्रैटेजी गेम को चुना।
करण ने कहा, ‘रियलिटी शो चुनने से पहले उसकी सोच को परखता हूं। बिग बॉस तो झगड़ों, तकरारों और भावुक उहापोह पर चलता है, जो मेरी सोच से मेल नहीं खाता। लगातार नकारात्मकता मुझे परेशान करती है, इसलिए दूर रहा।’
‘द 50’ के बारे में उत्साहित करण बोले, ‘यहां कॉम्पिटिशन दिमागी कसरत से होता है। रणनीति, समझबूझ और सही वक्त पर फैसला ही राज करता है। व्यक्तिगत हमले या बकवास ड्रामा नहीं, बल्कि प्लानिंग को तवज्जो मिलती है।’
उन्होंने कहा, ‘यह संतुलन ही मुझे आकर्षित कर गया। मेरा दिमाग चैलेंज होगा, बिना किसी नेगेटिविटी के। खेल की भावना के साथ आगे बढ़ने वाला मंच है यह।’
शो में अपने नए रूप पर करण ने कहा, ‘दर्शकों ने मुझे टीवी पर गंभीर और आक्रामक देखा है, लेकिन असल जिंदगी में मैं शांत और धैर्यवान हूं। यहां मेरा सोचने वाला पक्ष दिखेगा। रणनीति बनाऊंगा और हालात के मुताबिक ढलूंगा।’
‘कभी जिंदगी नकाब ओढ़कर नहीं जिया, इसलिए कैमरे से डर नहीं। भावुक और संवेदनशील तरफा दिखेगा, जो सच्चा होगा।’
बैनिजे एशिया के बैनर तले बना ‘द 50’ हॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित होगा। करण की एंट्री से शो में स्ट्रैटेजी का दौर शुरू।