कल्पना पटवारी के सुपरहिट भोजपुरी गाने: भोजपुरी सिनेमा में जब भी किसी गायिका का नाम आता है, तो सबसे पहले खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे पुरुष गायकों का नाम लिया जाता है। पुराने गायकों में मनोज तिवारी का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय महिला गायिकाओं में स्वर्गीय शारदा सिन्हा और कल्पना पटवारी का नाम शामिल है। कल्पना पटवारी ने लगभग 2000 के आसपास गायकी की शुरुआत की थी और आज भी अपनी बेहतरीन गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं।
46 साल की कल्पना पटवारी का जन्म असम में हुआ था और वहीं उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई। कल्पना ने अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया और बाद में लखनऊ विश्वविद्यालय से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की। कल्पना पटवारी ने 2000 की शुरुआत में भोजपुरी सिनेमा में गायकी की शुरुआत की और कई म्यूजिक एल्बमों के लिए गाने गाए। कल्पना पटवारी के 5 ऐसे गाने, जिन्हें हमेशा पसंद किया जाता है, आइए उनके बारे में जानते हैं:
‘एगो चुम्मा ले ला राजा जी’
टी-सीरीज हमार भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर यह गाना 13 साल पहले अपलोड किया गया था। 2005 में रिलीज हुए गाने ‘एगो चुम्मा ले ला राजाजी’ को कल्पना पटवारी ने गाया था, जबकि इसके संगीत निर्देशक राजेश गुप्ता थे।
दीप श्रेष्ठ ने इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन किया था। उत्तर प्रदेश-बिहार में इस गाने को लोग खूब पसंद करते हैं और आज भी वहां इन गानों को पसंद किया जाता है।
‘जब से चढ़ल बा जवानी’
2008 में रिलीज हुए एल्बम ‘हाय रे नथुनिया’ का सुपरहिट गाना ‘जबसे चढ़ल बा जवानी’ था। इस गाने को वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर 2016 में अपलोड किया गया था।
इस गाने को विनय बिहारी ने लिखा था, जबकि इसके संगीत निर्देशक राजेश गुप्ता थे। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन राज कुमार राहुल ने किया था।
‘मरून कलर सड़िया’
2024 में रिलीज हुई फिल्म फसल में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे नजर आए थे, लेकिन यह एक औसत भोजपुरी फिल्म थी।
इसमें कई गाने थे, लेकिन ‘मरून कलर सड़िया’ एक कमाल का गाना था, जिसे नीलकमल सिंह के साथ कल्पना पटवारी ने गाया था। यूट्यूब पर इस गाने ने धूम मचा दी थी और आज भी इसके व्यूज हर दिन बढ़ रहे हैं।
‘जेकर अचके में दिलवा टूट गैल’
2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘सावरिया आई लव यू’ के बेहतरीन गानों में से एक ‘जेकर अचके में दिलवा टूट गैल’ भी है। इस गाने को कल्पना पटवारी ने गाया था, जबकि इसके बोल प्यारेलाल यादव ने लिखे थे।
गाने का संगीत अमन श्लोक ने तैयार किया था। इस गाने को म्यूजिक बॉक्स कल्पना नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था, जो कल्पना पटवारी का आधिकारिक यूट्यूब चैनल है।
‘मरबो रे सुगवा’
बिहार का प्रसिद्ध त्योहार छठ पूजा के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। कल्पना पटवारी ने छठ पूजा पर कई गाने गाए हैं जो सुपरहिट रहे। यूट्यूब पर उनके अलग-अलग गाने आपको मिल जाएंगे, लेकिन ‘मारबो रे सुगवा धनुष से’ सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ।
यह भी कल्पना पटवारी के यूट्यूब चैनल म्यूजिक बॉक्स कल्पना पर अपलोड किया गया है। इस गाने को कल्पना पटवारी ने गाया है, जबकि आरआर पंकज ने इसे लिखा है।