
मुंबई। टेलीविजन की चहेती अभिनेत्री ईशा मालवीय जल्द ही पंजाबी सिनेमा में धमाल मचाने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इश्कन दे लेखे’ में गायक-अभिनेता गुरनाम भुल्लर उनके साथ रोमांस करते नजर आएंगे। सोमवार को ईशा ने सोशल मीडिया पर दोनों का एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वे प्यार भरी नजरो से एक-दूसरे को देखते दिखे।
ईशा ने कैप्शन में लिखा कि फिल्म 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह रोमांटिक ड्रामा प्यार, जज्बात और जिंदगी के फैसलों की उलझनों को बयां करेगा। कॉलेज लाइफ, पंजाब की मनमोहक वादियां और गहरे इमोशनल सीन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दर्शकों को बांध लेगा। ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और खूब सराहा जा रहा है।
फिल्म में राणा रणबीर, मिंटू कप्पा, बलविंदर बुलेट, गुरलीन चोपड़ा, गुरप्रीत रंधावा जैसे सितारे भी हैं। निर्देशक मनवीर बरार हैं, जबकि स्क्रिप्ट जस्सी लोहका की है। कार्यकारी निर्माता जसविंदर लाहरी हैं।
मध्य प्रदेश की ईशा ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया। 2021 में ‘उड़ारियां’ से एक्टिंग डेब्यू किया, जहां जैस्मीन बनीं। 2023 के ‘बिग बॉस 17’ ने उन्हें स्टार बना दिया। ‘पांव की जुत्ती’, ‘शेकी शेकी’ जैसे गानों के अलावा ‘लवली लोला’, ‘पति पत्नी और पंगा’, ‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी नजर आ चुकी हैं।
ईशा के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।