हेमा मालिनी ने पीएम मोदी के संदेश को बताया भविष्य सुरक्षित करने वाला कदम
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को दिए महत्वपूर्ण संदेश की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने इसे जनकल्याणकारी और दूरदर्शी पहल करार देते हुए सभी से सजग रहने का...

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को दिए महत्वपूर्ण संदेश की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने इसे जनकल्याणकारी और दूरदर्शी पहल करार देते हुए सभी से सजग रहने का आह्वान किया। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पीएम का सोने के गहनों पर अंकुश लगाने का सुझाव आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक है। 'यह संदेश हमारे भविष्य को मजबूत बनाने वाला है, हमें इसका पालन जरूर करना चाहिए।' उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने, पारंपरिक वाहनों के कम उपयोग और अनावश्यक विदेश यात्राओं पर रोक लगाने की बात को भी सराहा। 'मैं स्वयं इनका पालन करूंगी और सबको अपील करती हूं।' स्थानीय स्तर पर 'मेरो मथुरा' ऐप के लॉन्च की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि यह ऐप निवासियों व पर्यटकों के लिए समस्याओं का समाधान और सुविधाओं की जानकारी मुहैया करेगा। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक की चार करोड़ की सीएसआर परियोजना से लगी सोलर लाइट्स की सराहना की। जिला मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त को बधाई देते हुए वृंदावन में भी ऐसी परियोजनाओं की मांग की।


