scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठमनोरंजनहैरी पॉटर रीबूट: क्या अब वोल्डमॉर्ट होगी एक महिला?

हैरी पॉटर रीबूट: क्या अब वोल्डमॉर्ट होगी एक महिला?

हैरी पॉटर रीबूट सीरीज की खबर : जे.के. रॉलिंग की हैरी पॉटर सीरीज दुनिया की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताबों में से एक है। इन किताबों को न केवल पूरी दुनिया में पढ़ा जाता है, बल्कि किताबों पर आधारित...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|मनोरंजन|
September 22, 2025
हैरी पॉटर रीबूट: क्या अब वोल्डमॉर्ट होगी एक महिला?
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

हैरी पॉटर रीबूट सीरीज की खबर: जे.के. रॉलिंग की हैरी पॉटर सीरीज दुनिया की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताबों में से एक है। इन किताबों को न केवल पूरी दुनिया में पढ़ा जाता है, बल्कि किताबों पर आधारित हैरी पॉटर फिल्म सीरीज को भी काफी पसंद किया जाता है। इस सीरीज के चाहने वाले हर जगह हैं। जब यह खबर आई कि HBO किताबों पर आधारित एक नई हैरी पॉटर सीरीज बनाने जा रहा है, तो हैरी पॉटर के प्रशंसक बेहद खुश हो गए थे।

इस सीरीज का नाम हैरी पॉटर रीबूट है और इसे अब तक की सबसे बड़ी और महंगी सीरीज कहा जा रहा है। सीरीज में कास्ट किए गए किरदारों को भी प्रशंसकों ने हाथोंहाथ लिया है। हालांकि, सीरीज में कास्टिंग को लेकर कुछ विवाद भी देखने को मिले, जिनमें से पहला था सीरीज के बेहद अहम किरदार प्रोफेसर स्नेप (Professor Severus Snape) की कास्टिंग को लेकर। वहीं अब खबर आई है कि मेकर्स सीरीज के विलेन वोल्डमॉर्ट के लिए एक लड़की को भी कास्ट करने वाले हैं।

सीरीज में होगी महिला वोल्डमॉर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैरी पॉटर रीबूट के मेकर्स वोल्डमॉर्ट के किरदार के लिए एक पुरुष और एक महिला कलाकार को भी कास्ट करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सीरीज की कास्टिंग के लिए दोनों तरह के कलाकारों के लिए ऑडिशन किया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद से प्रशंसकों का सिर चकरा रहा है। दरअसल, किताबों में वोल्डमॉर्ट का किरदार पुरुष है और फिल्मों में यह किरदार लिजेंड्री एक्टर Ralph Fiennes ने निभाया।

हैरी पॉटर फैंस का टूटा दिल

इस खबर के सामने आने के बाद हैरी पॉटर प्रशंसकों का दिल टूट गया है। सीरीज को लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित थे, लेकिन मेकर्स के किताबों से हटकर क्रिएटिव फ्रीडम लेने से प्रशंसक काफी नाराज हैं। प्रशंसकों का कहना है कि जब मेकर्स ने यह बात शो की कास्टिंग से पहले कही थी कि यह शो स्ट्रिक्टली किताबों पर आधारित होगा, तो फिर इस तरह की छेड़छाड़ क्यों की जा रही है। प्रशंसक मेकर्स के इस फैसले से काफी नाराज हैं।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250