
भोजपुरी सिनेमा की चहेती अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की नई फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने इस ट्रेलर को शेयर कर फैंस में खलबली मचा दी है।
भोजपुरी सिनेमा टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का आकर्षक पोस्टर पोस्ट किया गया, जिसमें आम्रपाली समेत सभी कलाकार दिख रहे हैं। कैप्शन में लिखा, ‘घर के राज खुलेंगे जब बहू बनेगी सीआईडी, ससुराल हिलेगा!’ यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध 4 मिनट 29 सेकंड का यह ट्रेलर रोमांच से भरपूर है।
ट्रेलर में आम्रपाली एक ऐसी बहू का रोल कर रही हैं जो ससुराल की परेशानियों को जासूसी के दम पर सुलझाती हैं। शादी के बाद जिस घर में आती हैं, वहां आर्थिक संकट गहरा है। जेठ-जेठानी खेत-दुकान चुपचाप बेचकर पैसे बना रहे हैं। आम्रपाली को भनक लगते ही फोन पर सबूत जमा कर सास को सच्चाई दिखाती हैं।
फिल्म में पारिवारिक घोटालों, साजिशों और बहू के हौसले को मनोरंजन के साथ पेश किया गया है। कास्ट में राज सिंह राजपूत, पूजा ठाकुर, अयाज खान, साहिल सिद्दीकी, श्वेता वर्मा, रंभा साहनी, विद्या सिंह, संजीव के मिश्रा, ससिता रॉय, निहाल सिंह और शियान्श सिंह जैसे दिग्गज हैं।
निर्माता प्रेम राय, निर्देशक अनंजय रघुराज, पटकथा-संबंध अरबिंद तिवारी, सह-निर्माता शाइस्ता खान। संगीत साजन मिश्रा का और गीत ओम झा के हैं। यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों के लिए बेहतरीन पैकेज साबित होगी।