LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठमनोरंजनचिरंजीवी: 70वें जन्मदिन पर एक अद्वितीय गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

चिरंजीवी: 70वें जन्मदिन पर एक अद्वितीय गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

साउथ फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी उन सितारों में से हैं जिनकी इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान है। उनके स्टारडम को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं, इसलिए उन्हें मेगास्टार की उपाधि दी गई। दुनिया...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|मनोरंजन|
August 21, 2025
चिरंजीवी: 70वें जन्मदिन पर एक अद्वितीय गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

साउथ फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी उन सितारों में से हैं जिनकी इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान है। उनके स्टारडम को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं, इसलिए उन्हें मेगास्टार की उपाधि दी गई। दुनिया भर में उनके प्रशंसक उन्हें मेगास्टार कहकर पुकारते हैं। चिरंजीवी पिछले 5 दशकों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। 22 अगस्त 2025 को अभिनेता अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। चिरंजीवी कई उपलब्धियों के धनी हैं, लेकिन उनके नाम एक और खास रिकॉर्ड दर्ज है, जिसकी वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है। चिरंजीवी ने अपने 5 दशक लंबे करियर में सबसे अधिक प्रभावशाली अभिनेता बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने अपने डांस मूव्स से भी लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। 2024 में चिरंजीवी को उनके 45 साल के करियर के दौरान 156 फिल्मों के 537 गानों में 24,000 से अधिक डांस मूव्स करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने उन्हें यह सम्मान दिया। 70 साल की उम्र में भी अभिनेता मुख्य भूमिकाएँ निभा रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा कायम रखे हुए हैं।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250