
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर बनी फिल्म ‘शतक: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य भर में टैक्स मुक्त घोषित कर दिया है। वाणिज्यिक कर विभाग के आदेश से 28 फरवरी से अगले छह माह तक यह छूट लागू रहेगी।
फिल्म को विशेष श्रेणी में रखकर राज्य शासन ने एसजीएसटी से छूट प्रदान की है। अधिकारियों के अनुसार, यह फिल्म संघ की ऐतिहासिक यात्रा और वैचारिक विकास को जीवंत रूप से प्रस्तुत करती है, इसलिए इसे आमजन तक पहुंचाने के लिए यह कदम जरूरी था।
सिनेमाघरों को निर्देश हैं कि टिकटों पर कर घटाकर बेचें और सामान्य दरों में वृद्धि न करें। थिएटर प्रबंधन पहले कर जमा करेंगे, जिसकी राशि सरकार प्रतिपूर्ति करेगी। इससे दर्शकों को सीधा लाभ मिलेगा और सिनेमाघरों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
इस फैसले ने फिल्म को लेकर राज्य में उत्साह बढ़ा दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाला है, जो संघ के योगदान को नई पीढ़ी तक ले जाएगा। आने वाले दिनों में ‘शतक’ के स्क्रीनिंग अधिक चर्चित होंगे।