फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी पत्नियों से उम्र में छोटे हैं, वहीं कई ऐसे भी हैं जो अपनी पत्नियों से उम्र में कई साल बड़े हैं। किसी कपल के बीच 12 तो किसी के बीच 19 साल का अंतर है। एक अभिनेता तो अपनी पत्नी से 30 साल बड़ा है। आइए, आज ऐसे ही 6 अभिनेताओं के बारे में जानते हैं जो अपनी पत्नियों से उम्र में काफी बड़े हैं।
संजय दत्त, जिन्हें बॉलीवुड में ‘संजू बाबा’ के नाम से जाना जाता है, ने तीन शादियां की हैं। ऋचा शर्मा और रिया पिल्लई से शादी करने के बाद, उन्होंने 2008 में मान्यता दत्त से तीसरी शादी की। मान्यता की उम्र 47 साल है, जबकि संजय दत्त 66 साल के हैं। दोनों के बीच 19 साल का अंतर है।
धर्मेंद्र, जिन्हें बॉलीवुड में ही-मैन के नाम से जाना जाता है, ने पहली शादी प्रकाश कौर से की थी। उन्होंने 1980 में ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी से दूसरी शादी की। हेमा 76 साल की हैं, जबकि धर्मेंद्र 89 साल के हैं। धर्मेंद्र हेमा से 13 साल बड़े हैं।
सैफ अली खान का नाम भी इस सूची में शामिल है। सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर खान से 10 साल बड़े हैं। सैफ 54 साल के हैं, जबकि करीना 44 साल की हैं। दोनों ने 2012 में शादी की थी।
रितेश देशमुख, जो बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, अपनी पत्नी जेनेलिया देशमुख से 8 साल बड़े हैं। दोनों ने 2012 में शादी की थी। रितेश 46 साल के हैं, जबकि जेनेलिया 38 साल की हैं।
रणबीर कपूर अपनी पत्नी और सुपरस्टार आलिया भट्ट से 10 साल बड़े हैं। रणबीर 42 साल के हैं, जबकि आलिया 32 साल की हैं। इस जोड़े ने अप्रैल 2022 में शादी की थी।
मशहूर अभिनेता कबीर बेदी ने चार शादियां की हैं। उन्होंने चौथी शादी 2016 में एक्ट्रेस परवीन दोसांझ से की, तब उनकी उम्र 70 साल थी और परवीन 40 साल की थीं। दोनों के बीच 30 साल का अंतर है।