
मुंबई के पंतनगर थाने में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी और उनके पति के खिलाफ 11.5 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला दर्ज हुआ है। सीमा शुल्क निकासी व्यवसायी हितेश कांतिलाल अजमेरा की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच तेज हो गई है।
आरोप है कि आकांक्षा और विवेक कुमार उर्फ अभिषेक सिंह चौहान ने फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कनेक्शन और भारी मुनाफे का लालच देकर पीड़ित को फंसाया। अंधेरी वेस्ट के कथित स्टूडियो ‘एकेएस पाठशाला एंटरटेनमेंट’ को भोजपुरी फिल्मों का हब बताते हुए स्टूडियो में हिस्सेदारी, शोहरत और 200 करोड़ ब्याज मुक्त लोन का वादा किया।
विवेक ने बिहार के बेतिया में 300 करोड़ नकद के फंसने की अफवाह फैलाई, कानूनी पेचीदगियों का हवाला देकर निवेश मांगा। चार दिनों में 200 करोड़ लौटाने का भरोसा दिलाया। मार्च से जुलाई 2024 तक 11.5 करोड़ विभिन्न खातों में ट्रांसफर हुए। पटना ले जाकर नकली कागज दिखाए, बेतिया यात्रा की योजना बनी।
5 जुलाई को विवेक मिठाई के बहाने गायब। फोन बंद, संपर्क टूटा। आर्थिक क्षति और तनाव से बीमार पड़े अजमेरा ने 28 जनवरी को शिकायत की। पुलिस बैंक डिटेल्स, स्टूडियो और दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। मामला आर्थिक अपराध इकाई को सौंपा गया।
यह घोटाला भोजपुरी सिनेमा की साख पर सवाल खड़े करता है। जांच से और राज खुल सकते हैं।