
मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और साउथ-हिंदी सिनेमा की चहेती अभिनेत्री काजल अग्रवाल की लंबे अर्से बाद मुलाकात ने फैंस में जोश भर दिया। हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट में दोनों ने पुरानी यादें ताजा कीं और ढेर सारी बातें कीं।
अनुपम ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि फ्लाइट में बातें करना बेहद रोचक होता है, क्योंकि वहां कोई व्यस्तता नहीं होती। उन्होंने काजल को चुलबुली और प्रतिभाशाली बताया। दोनों ने स्पेशल 26 फिल्म की यादें, खाने-पीने के शौक, स्पा, काजल के कश्मीरी ससुराल और उनके बेटे पर लंबी चर्चा की।
अंत में अनुपम ने ‘प्यारी काजल’ को प्यार और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। यह पोस्ट फैंस को खूब भा रही है।
नीरज पांडे निर्देशित स्पेशल 26 1987 की ओपेरा हाउस चोरी पर बनी थ्रिलर है। अक्षय कुमार ने धूर्त गिरोह का लीडर निभाया, जो सीबीआई अफसर बनकर अमीरों को लूटता था। मनोज बाजपेयी असली CBI के रूप में पीछा करते हैं। अनुपम खेर, जिमी शेरगिल और काजल अग्रवाल ने शानदार अभिनय किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
यह मुलाकात बॉलीवुड की दोस्ती की मिसाल है।