
मुंबई। 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री अनु अग्रवाल अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी प्रेरक पोस्ट्स लाखों को प्रेरित करती हैं। सोमवार को इंस्टाग्राम पर वेलेंटाइन डे और महाशिवरात्रि को जोड़ते हुए उन्होंने गहरा संदेश साझा किया।
अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अनु ने लिखा कि प्यार रोमांस से कहीं आगे है। यह भक्ति, शांति और आत्म-साक्षात्कार का रूप ले लेता है। ‘वेलेंटाइन ने प्यार मनाया, महाशिवरात्रि ने उसे और गहरा कर दिया। जब भक्ति अहंकार को नष्ट कर देती है, तो शेष रह जाता है शुद्ध उपस्थिति—भीतरी शांति।’
ध्यान को उन्होंने खुद को संवारने का माध्यम बताया, न कि भागने का। जैसे मन से नकारात्मकता हटाकर अपडेट करते हैं, वैसे ही। ‘प्यार कोई व्यक्ति नहीं, भावना है जो हमें शांत और सजग रखती है। शिव झूठ नष्ट करने को कहते हैं, शक्ति सत्य से निर्माण करने को।’
अंत में उन्होंने कहा, ‘मैं चमक नहीं रही, अंदर से मजबूत हूं। पहले से कहीं गहरी वापसी कर चुकी हूं।’ करियर के शिखर पर हुए हादसे, कोमा और योग के सहारे उनकी यह यात्रा प्रेरणा का स्रोत है।