
मुंबई में रिलीज हुई वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। बॉक्स ऑफिस पर 177 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही यह फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है। इसी कड़ी में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की जमकर तारीफ की है।
आलिया ने स्टोरीज में फिल्म का एक धमाकेदार क्लिप शेयर किया, जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और सनी देओल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘बॉर्डर 2 बेहतरीन फिल्मों में शुमार है।’
डायरेक्टर अनुराग सिंह और पूरी टीम की एक्टिंग को शानदार बताते हुए आलिया ने सोनम बाजवा, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और आन्या की भी प्रशंसा की। अपने दोस्त वरुण धवन के लिए उन्होंने खास शब्द कहे, ‘वरुण ने हर सीन में दिल और जान झोंक दी है, जो उनकी खासियत है। तुम्हारे लिए बहुत खुशी हो रही है वरुण। साल की शानदार शुरुआत। पूरी टीम को बधाई।’
टी-सीरीज और गुलशन कुमार के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता इसके निर्माता हैं। यूए 13 प्लस सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई यह फिल्म देशभक्ति की अनकही कहानी को बखूबी बयां करती है।
फिल्म की मजबूत स्क्रिप्ट और कलाकारों का दमदार अभिनय इसे खास बनाता है। आलिया की तारीफ से फिल्म को और बल मिला है।