scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठमनोरंजनअक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी से पहले सास ने रखी थी ये शर्त

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी से पहले सास ने रखी थी ये शर्त

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्मों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल दो प्यारे बच्चों, आरव और नितारा कुमार के माता-पिता हैं। अक्षय और...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|मनोरंजन|
September 8, 2025
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी से पहले सास ने रखी थी ये शर्त
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्मों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल दो प्यारे बच्चों, आरव और नितारा कुमार के माता-पिता हैं। अक्षय और ट्विंकल की शादी 24 साल पहले हुई थी, जिसे लेकर एक दिलचस्प किस्सा मशहूर है।

9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे राजीव हरी ओम भाटिया, जिन्हें आमतौर पर अक्षय कुमार के नाम से जाना जाता है, आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'सौगंध' से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। करियर शुरू करने के 10 साल बाद उन्होंने ट्विंकल खन्ना से शादी की। जब अक्षय और ट्विंकल की शादी हुई, तो उससे पहले अक्षय की सास डिंपल कपाड़िया ने एक शर्त रखी थी, जिसके बाद ही शादी हो पाई थी।

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बतौर गेस्ट पहुंचे थे। ट्विंकल ने बताया था कि जब उन्होंने अपने पिता राजेश खन्ना से कहा कि वे अक्षय से शादी करना चाहती हैं, तो इस पर काफी छानबीन की गई थी। अक्षय ने यह तक कह दिया था कि उनकी सास ने उन्हें 'गे' समझ लिया था और इसके लिए उन्होंने अक्षय-ट्विंकल को लिव-इन में रहने को कहा था। राजेश खन्ना भी इस बात के लिए मान गए थे। डिंपल कपाड़िया की शर्त थी कि दोनों लिव-इन में रहें और दो साल साथ रहने के बाद अगर दोनों को लगता है कि उन्हें शादी करनी चाहिए, तो फिर शादी हो जाएगी। इसके बाद मुंबई के एक फ्लैट में अक्षय-ट्विंकल शादी से पहले करीब 2 साल साथ रहे। फिर ट्विंकल ने शादी के लिए हां कहा और 17 जनवरी 2001 को अक्षय-ट्विंकल की शादी हो गई।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250