आम्रपाली दुबे: पवन सिंह को लेकर क्या बोलीं?
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इंडस्ट्री के हर बड़े स्टार के साथ फिल्में और म्यूजिक वीडियो किए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने पवन सिंह को लेकर बात की। आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह की...

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इंडस्ट्री के हर बड़े स्टार के साथ फिल्में और म्यूजिक वीडियो किए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने पवन सिंह को लेकर बात की। आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह की तारीफ की और यह भी बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का फीमेल वर्जन कौन है।
इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वह पवन सिंह को कैसे देखती हैं और क्या वह उनसे डरती हैं, तो आम्रपाली दुबे ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'वह हमें पंडित जी कहते हैं और वह हमें क्या डराएंगे, वह खुद हमसे डरते हैं। वह मुझे कहते हैं कि तुम मेरी फीमेल वर्जन हो।'
आम्रपाली ने हंसते हुए आगे कहा, 'वह मुझे कहते हैं कि तुम भी मेरी तरह पागल हो, लेकिन सच बोलने में बिल्कुल पीछे नहीं हटती हो। पवन जी बिल्कुल बच्चे जैसे हैं, सच्चे दिल के इंसान हैं। कोई उन्हें बुरा कहता है तो वह उन्हें जानता नहीं है। पवन जी पूरी इंडस्ट्री में बिल्कुल अलग हैं। वह किसी से दोस्ती रखते हैं तो उसे निभाते हैं। अगर कोई उन्हें बदनाम करता है तो वह उसकी तरफ पलटकर नहीं देखते हैं। काम के दौरान भी उनका बिहेवियर सबसे अच्छा होता है।'
आम्रपाली दुबे ने 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी फिल्मों में एंट्री की। पवन सिंह ने 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम से' से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। आम्रपाली और पवन सिंह की साथ में की हुई भोजपुरी फिल्मों में 'पवन राजा', 'मैंने उनको साजन चुन लिया', 'हम हैं दुल्हा हिंदुस्तानी' और 'शेर सिंह' जैसे नाम शामिल हैं।


