
टोक्यो, 26 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय जापान दौरे पर यामानाशी में एससीमैग्लेव ट्रेन से 501 किलोमीटर प्रति घंटे की अद्भुत रफ्तार का अनुभव लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए उन्होंने स्पीड डिस्प्ले और खूबसूरत नजारों को दिखाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी भारी गति पर भी यात्रा सहज और स्थिर रही, जो जापान की तकनीकी उत्कृष्टता को दर्शाता है। यह नेक्स्ट-जेन हाई-स्पीड सिस्टम स्वच्छ और कुशल परिवहन का भविष्य प्रस्तुत करता है।
सफर के दौरान माउंट फूजी का शानदार दृश्य नजर आया, जो जापान की सांस्कृतिक धरोहर है। योगी ने इसे अनुशासन और मजबूती का प्रतीक बताया।
यामानाशी के छात्रों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी मासूमियत और उत्साह ने दोनों देशों के सांस्कृतिक बंधन को मजबूत किया। सीएम ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गवर्नर कोटारो नागासाकी से बैठक में उद्योग, पर्यटन और शिक्षा में सहयोग बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी पर फोकस रहा। आईआईटी कानपुर को इस क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की योजना है।
अगस्त में 200 सीईओ के प्रतिनिधिमंडल के यूपी दौरे का प्रस्ताव स्वीकार किया गया, जो निवेश को गति देगा। यह दौरा भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।