
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला, जब भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण व्यापार समझौते के ऐलान के बाद सेंसेक्स 2254 अंकों की तेजी के साथ 83,920.51 पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स 3657 अंक ऊपर 85,323.20 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 1219.65 अंकों की छलांग लगाकर 26,308.05 पर शुरू हुआ। सुबह 9:31 बजे तक निफ्टी भी 691.30 अंकों यानी 2.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,920.51 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी के सभी सूचकांक हरे निशान में नजर आए।
कारोबार में सेंसेक्स ने 85,871.73 और निफ्टी ने 26,341.20 का उच्चतम स्तर छुआ। मिडकैप 100 और स्मॉलकैप में 4 प्रतिशत की शानदार बढ़त दर्ज हुई। ऑटो, आईटी, मेटल, बैंकिंग, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टरों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।
सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में उछाल आया। अदाणी पोर्ट्स में 6.89 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 4.90 प्रतिशत, इंडिगो में 4.66 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व में 4.39 प्रतिशत, आईटीसी में 4.16 प्रतिशत, एलएंडटी में 3.70 प्रतिशत और सन फार्मा में 3.63 प्रतिशत की बढ़त रही। केवल आईटीसी में मामूली गिरावट आई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित इस डील में भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। इससे भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी और बाजार में लंबी तेजी की उम्मीदें बलवती हो गई हैं।