
मुंबई के शेयर बाजार में सोमवार को भारी भूचाल आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने कच्चे तेल की कीमतों को 21 प्रतिशत तक उड़ा दिया, जिसका असर भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स पर पड़ा और सेंसेक्स व निफ्टी में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई।
पिछले बंद भाव से सेंसेक्स 1862 अंक लुढ़ककर 77056.75 पर खुला, जबकि निफ्टी 582 अंक गिरकर 23868.05 पर। सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक सेंसेक्स 2404 अंक या 3.05 प्रतिशत नीचे 76514.48 पर और निफ्टी 727 अंक या 2.97 प्रतिशत लुढ़ककर 23723.05 पर ट्रेड कर रहा था।
मिडकैप में 3.07 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 3.18 प्रतिशत की गिरावट आई। पीएसयू बैंक इंडेक्स 4 प्रतिशत से ज्यादा टूटा। ऑटो, बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी सेक्टर भी कमजोर रहे, सिर्फ आईटी में 1.06 प्रतिशत की हल्की गिरावट हुई।
सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में इंडिगो, एसबीआई, एलएंडटी, टाटा स्टील, मारुति, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और एमएंडएम शामिल। ईरान के जहाजों पर हमले के बाद होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से ब्रेंट क्रूड 112 डॉलर तक पहुंचा। कुवैत, यूएई और ईरान ने उत्पादन घटाया।
ट्रंप ने कहा- यह शांति की छोटी कीमत। चॉइस ब्रोकिंग के हितेश टेलर ने निफ्टी की कमजोरी पर चेताया। एफआईआई ने 6030 करोड़ बेचे, डीआईआई ने 6972 करोड़ खरीदे। निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह, मजबूत स्टॉक्स पर फोकस। निफ्टी 25000 ऊपर टिके तो तेजी संभव।