
शेयर बाजार में जनवरी महीने में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद मिडकैप शेयरों ने साल भर के रिटर्न में सभी को पीछे छोड़ दिया। निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स जनवरी में 3.53 प्रतिशत लुढ़का, लेकिन पूरे साल में इसने 8.26 प्रतिशत की शानदार बढ़त दर्ज की।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में यह 2.52 प्रतिशत गिरा, जबकि छह महीनों में 0.61 प्रतिशत की हल्की बढ़त हुई। निफ्टी 500 को जनवरी में सिर्फ कमोडिटी क्षेत्र से सकारात्मक समर्थन मिला। मेटल और डिफेंस सेक्टर में करीब 6 प्रतिशत की तेजी देखी गई, वहीं एफएमसीजी, रियल्टी व उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 6-11 प्रतिशत की गिरावट आई।
निफ्टी 50 जनवरी में 3.10 प्रतिशत नीचे रहा, लेकिन सालाना 7.71 प्रतिशत चढ़ा। निफ्टी 500 लगभग स्थिर रहा और साल भर में 6.94 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। स्मॉलकैप व मिडकैप में 3.53 से 5.52 प्रतिशत तक नुकसान हुआ।
वैल्यू फैक्टर ने बाजी मारी, जनवरी में 2.4 प्रतिशत बढ़ा और सालाना लगभग 25 प्रतिशत। चांदी ने 43.34 प्रतिशत मासिक व 226.50 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न दिए, सोने ने 14.06 व 77.16 प्रतिशत।
मुद्रास्फीति 1.33 प्रतिशत पर रही, बॉन्ड यील्ड 6.70 प्रतिशत। अर्थव्यवस्था मजबूत बनी, पीएमआई 59.5 व जीएसटी संग्रह 1.93 लाख करोड़। बाजार की यह तस्वीर निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत देती है।