
नई दिल्ली। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कहा कि भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2022-23 को आधार वर्ष मानकर नई जीडीपी श्रृंखला में वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के लिए 7.8 प्रतिशत और पूरे वर्ष के लिए 7.6 प्रतिशत वास्तविक विकास दर का अनुमान है।
कोरोना के बाद भारत की विकास गति जी20 देशों में सबसे तेज है। नागेश्वरन ने कहा कि विनिमय दर जैसे कारक 2025 में अनुकूल नहीं रहे, लेकिन हमें नियंत्रण योग्य क्षेत्रों पर ध्यान देना चाहिए। नीतियां और सुधार 7 प्रतिशत वास्तविक तथा 10-11 प्रतिशत नाममात्र की स्थिर विकास दर सुनिश्चित कर रहे हैं।
व्यापार समझौते और एआई पारिस्थितिकी तंत्र भारत की ताकत बन सकते हैं, जो पूंजी प्रवाह बढ़ाएंगे और मुद्रा स्थिर रखेंगे। इससे डॉलर में जीडीपी का मूल्य वास्तविक प्रदर्शन को सटीक दर्शाएगा।
सांख्यिकी मंत्रालय के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग ने बताया कि संशोधित श्रृंखला अर्थव्यवस्था की मजबूत तस्वीर पेश करती है। आंकड़े खुद परिणाम बयान करेंगे। भारत वैश्विक चुनौतियों के बीच उभरता आर्थिक महाशक्ति बन रहा है।