LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठऑटोTVS की शानदार बिक्री: कंपनी ने 3 महीने में बेचीं 15 लाख से ज़्यादा बाइक्स

TVS की शानदार बिक्री: कंपनी ने 3 महीने में बेचीं 15 लाख से ज़्यादा बाइक्स

TVS Motor Company ने सितंबर 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 5,41,064 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले साल सितंबर 2024 में बेची गई 4,82,495 यूनिट्स की तुलना में 12.14 प्रतिशत की वृद्धि को...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|ऑटो|
October 2, 2025
TVS की शानदार बिक्री: कंपनी ने 3 महीने में बेचीं 15 लाख से ज़्यादा बाइक्स
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

TVS Motor Company ने सितंबर 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 5,41,064 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले साल सितंबर 2024 में बेची गई 4,82,495 यूनिट्स की तुलना में 12.14 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। वहीं, अगस्त 2025 (5,09,536 यूनिट्स) की तुलना में भी कंपनी की बिक्री में 6.19 प्रतिशत की मासिक वृद्धि देखी गई है।

**टू-व्हीलर सेगमेंट में मजबूती**

TVS के कुल आंकड़ों में टू-व्हीलर सेगमेंट का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सितंबर 2025 में कंपनी ने 5,23,923 टू-व्हीलर बेचे हैं, जो साल-दर-साल 11.05 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

* मोटरसाइकिल: 2,49,621 यूनिट्स बिकीं (+8.88% YoY)* स्कूटर: 2,18,928 यूनिट्स बेची (+17.23% YoY)* ई-स्कूटर: 31,266 यूनिट्स की बिक्री (+8.18% YoY)* मोपेड: 55,374 यूनिट्स बिकीं (हल्की गिरावट -0.72% YoY)

मोटरसाइकिल की बिक्री में महीने-दर-महीने 12.51 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ई-स्कूटर की बिक्री में 24.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई और मोपेड्स ने 18.77% की वृद्धि दर्ज की। हालाँकि, स्कूटर की बिक्री में थोड़ी गिरावट (-1.52%) रही और टू-व्हीलर निर्यात 9.25% घटकर 1,10,644 यूनिट्स पर आ गया।

**थ्री-व्हीलर सेगमेंट में जबरदस्त उछाल**

थ्री-व्हीलर सेगमेंट ने भी कंपनी के लिए मजबूत नतीजे दिए। सितंबर 2025 में 17,141 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 60.15 प्रतिशत से ज़्यादा है।

* घरेलू बाजार में: 5,677 यूनिट्स (+141.57% YoY)* निर्यात में: 11,464 यूनिट्स (+37.24% YoY)* हालांकि अगस्त 2025 की तुलना में थ्री-व्हीलर की बिक्री 8.57% कम रही

**Q2 FY26 सबसे बड़ी तिमाही**

जुलाई से सितंबर 2025 (Q2 FY26) में TVS ने कुल 15,06,950 यूनिट्स की बिक्री की, जो कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी तिमाही है। यह पिछले साल Q2 FY25 (12,28,223 यूनिट्स) से 22.69 प्रतिशत से ज़्यादा है।

* टू-व्हीलर सेल्स: 14,53,501 यूनिट (+22.11% YoY)* मोटरसाइकिल: 6,72,985 यूनिट (+20% YoY)* स्कूटर: 6,39,489 यूनिट (+30.41% YoY)* ई-स्कूटर: 80,009 यूनिट (+6.51% YoY)* मोपेड: 1,41,027 यूनिट (+1.38% YoY)* थ्री-व्हीलर: 53,449 यूनिट (+40.97% YoY)

सितंबर 2025 और Q2 FY26 दोनों ही TVS मोटर के लिए रिकॉर्डतोड़ साबित हुए। मोटरसाइकिल और स्कूटर ने बिक्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। वहीं थ्री-व्हीलर और ई-स्कूटर सेगमेंट ने कंपनी की वृद्धि को और मजबूती दी।

संबंधित खबरें

एलआईसी ने चौथी तिमाही में 23,400 करोड़ का मुनाफा कमाया

मुंबई: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही में 23,400 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज कर देश की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली वित्तीय कंपनी बन गई है। यह आंकड़ा पिछले...

एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन वित्त वर्ष 26 में 42.65 मिलियन टन पर पहुंचा

देश की शीर्ष सरकारी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 26 के अप्रैल से दिसंबर तक की अवधि में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इस दौरान उत्पादन सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 42.65 मिलियन टन...

भारत में कार एयर प्यूरीफायर की बढ़ती मांग: क्यों है ज़रूरी?

सर्दी के मौसम में भारत में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से गिर जाता है, जिससे कार एयर प्यूरीफायर एक स्वस्थ और सुरक्षित यात्रा के लिए एक स्मार्ट विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। दुनिया भर में और...

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250