scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठऑटोइलेक्ट्रिक कारों का बाजार: शीर्ष 10 देश

इलेक्ट्रिक कारों का बाजार: शीर्ष 10 देश

इलेक्ट्रिक कारें: IEA ग्लोबल EV आउटलुक के अनुसार, इलेक्ट्रिक कारें अब दुनिया की गतिशीलता को बदल रही हैं। एशिया में बड़े पैमाने पर ईवी बेड़े, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में रिकॉर्ड बिक्री ने इस बदलाव को...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|ऑटो|
August 26, 2025
इलेक्ट्रिक कारों का बाजार: शीर्ष 10 देश
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

इलेक्ट्रिक कारें: IEA ग्लोबल EV आउटलुक के अनुसार, इलेक्ट्रिक कारें अब दुनिया की गतिशीलता को बदल रही हैं। एशिया में बड़े पैमाने पर ईवी बेड़े, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में रिकॉर्ड बिक्री ने इस बदलाव को और तेज कर दिया है।

अमेरिका में इलेक्ट्रिक कारों की वृद्धि टैक्स क्रेडिट, टेस्ला की मजबूत पकड़ और नए संघीय बुनियादी ढांचा योजनाओं से जुड़ी है। वहीं भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के कारण ईवी उत्पादन में तेजी आ सकती है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि कौन से देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं, चलिए देखते हैं टॉप 10 की लिस्ट।

नीचे दी गई लिस्ट 2024 के अंत तक सबसे अधिक इलेक्ट्रिक कार फ्लीट और बिक्री वाले 10 देशों को दिखाती है:

रैंक देश ईवी फ्लीट (BEV + PHEV) 1 चीन 20.4 मिलियन 2 संयुक्त राज्य अमेरिका 7.0 मिलियन 3 जर्मनी 1.4 मिलियन 4 फ्रांस 1.31.4 मिलियन 5 यूनाइटेड किंगडम 1.3 मिलियन 6 नॉर्वे 0.9 मिलियन 7 नीदरलैंड 0.56 मिलियन 8 स्वीडन 0.55 मिलियन 9 कनाडा 0.55 मिलियन 10 दक्षिण कोरिया 0.5 मिलियन

चीन

चीन इलेक्ट्रिक कारों के मामले में दुनिया में सबसे आगे है, जिसके पास 2024 तक 2 करोड़ से ज्यादा BEV और PHEV की फ्लीट थी। अकेले 2024 में ही, उसने लगभग 1.1 करोड़ इलेक्ट्रिक कारें बेचीं , यानी देश में बिकने वाले कुल वाहनों में से लगभग आधे इलेक्ट्रिक थे। इस तेजी के पीछे का कारण सरकार की योजनाएं थी, जिनमें ईवी खरीदने वालों को 20,000 युआन तक के ट्रेड-इन बोनस दिए गए। इसके अलावा चीन की कंपनी BYD और SAIC जैसी कंपनी का दबदबा ग्रोथ को दिखाता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

अमेरिका लगभग 70 लाख प्लग-इन कारों के साथ दूसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन फ्लीट है। 2024 में, लगभग 16 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए। हालांकि, पिछले साल की तुलना में डेवलपमेंट धीमा रहा है, 2023 की तुलना में केवल 10% की बढ़ोतरी हुई है।

जर्मनी

संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद, जर्मनी यूरोप का सबसे बड़ा ईवी मार्केट है, जहां लगभग 1.4 मिलियन BEV और PHEV मौजूद हैं। इसके अलावा, 2023 में 500,000 से ज्यादा नए बैटरी-इलेक्ट्रिक रजिस्ट्रेशन दर्ज किए। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हिस्सेदारी 2022 के 30% से घटकर 2023 में लगभग 25% रह गई है।

फ्रांस

यूरोप के इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में जर्मनी के बाद फ्रांस का नंबर आता है, जिसके पास भी प्लग-इन वाहनों का एक बड़ा बेड़ा फ्लीट है, जिसकी संख्या 2010 से अब तक 7,90,000 से ज्यादा है। इसके अलावा, इसे सरकार की बोनस-मैलस का भी सपोर्ट मिला है।

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम टॉप 5 देशों में शामिल है, जहां सड़कों पर लगभग 13 लाख इलेक्ट्रिक कारें चलती है। IEA की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां बेची जाने वाली नई कारों में करीब 25 प्रतिशत ईवी हैं।

नॉर्वे

नॉर्वे हालांकि आबादी में छोटा है, लगभग 900,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ प्रति व्यक्ति बिक्री के मामले में विश्व स्तर पर 6 नंबर पर है।

नीदरलैंड

नीदरलैंड लगभग 560,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने वालों में शामिल है। 2023 में, बिकने वाली नई कारों में से लगभग 30% इलेक्ट्रिक थी।

स्वीडन

नीदरलैंड के बाद, स्वीडन के ईवी बेड़े में लगभग 550,000 वाहन हैं। इसके अलावा, 2023 के अंत तक नई कारों की बिक्री में 39.8% इलेक्ट्रिक होने का अनुमान है।

कनाडा

कनाडा में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 550,000 के करीब पहुंच रही है और 2023 की शुरुआत तक नई कारों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी लगभग 9.4% थी।

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया दस में शामिल है, जहां 500,000 प्लग-इन वाहन हैं। हालांकि, बेची गई नई कारों में ईवी की हिस्सेदारी लगभग 7% है, जिसका मतलब है कि डेवलपमेंट की अपार संभावना है।

--- Advertisement ---

संबंधित खबरें

वुशी में मनाया गया 21वां संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस

पूर्वी चीन के वुशी शहर में 26 मई को 21वां संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस भव्य रूप से आरंभ हुआ। इस अवसर पर 67 देशों और क्षेत्रों से लगभग एक हजार बौद्ध प्रतिनिधि, विद्वान और साधक एकत्र हुए। चीनी जन...

उत्तर कोरिया की वर्कर्स पार्टी जून के अंत में करेगी महत्वपूर्ण बैठक

सोल: उत्तर कोरिया की सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया जून के अंत में एक महत्वपूर्ण पूर्ण बैठक आयोजित करने जा रही है। इस बैठक में इस वर्ष की पार्टी और सरकारी नीतियों की समीक्षा की जाएगी तथा दूसरे...

ली छ्यांग ने एकीकृत बाजार और आपातकालीन प्रणाली पर बैठक की अध्यक्षता की

बीजिंग, 22 मई। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 21 मई को राज्य परिषद की नियमित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राष्ट्रीय एकीकृत बाजार के निर्माण को बढ़ावा देने और उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए आवश्यक...

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250