scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठऑटोलॉन्च के बाद Tata Altroz पर छूट

लॉन्च के बाद Tata Altroz पर छूट

टाटा मोटर्स अगस्त 2025 में चुनिंदा मॉडलों पर भारी छूट दे रही है। हैरानी की बात यह है कि 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट अब लॉन्च के सिर्फ 90 दिनों के भीतर 1 लाख रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। यह हैचबैक...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|ऑटो|
August 17, 2025
लॉन्च के बाद Tata Altroz पर छूट
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

टाटा मोटर्स अगस्त 2025 में चुनिंदा मॉडलों पर भारी छूट दे रही है। हैरानी की बात यह है कि 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट अब लॉन्च के सिर्फ 90 दिनों के भीतर 1 लाख रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। यह हैचबैक मॉडल लाइनअप वर्तमान में 6.89 लाख रुपये से 11.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच 22 वेरिएंट में उपलब्ध है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि वेरिएंट के आधार पर डिस्काउंट भी अलग-अलग है।

टाटा अल्ट्रोज भारतीय बाजार में मारुति बलेनो और हुंडई i20 से मुकाबला करती है। जुलाई 2025 में नई टाटा अल्ट्रोज की कुल 3,905 यूनिट्स बिकीं। इसके मुकाबले मारुति बलेनो की 12,503 यूनिट्स और ह्युंडई i20 की 3,396 यूनिट्स बिकीं। पिछले छह महीनों में टाटा मोटर्स ने 16,092 अल्ट्रोज बेचीं, जबकि इसके मुकाबले बलेनो की 74,104 यूनिट्स और i20 की 22,875 यूनिट्स की बिक्री हुई।

2025 टाटा अल्ट्रोज पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों ऑप्शन में आती है। इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड (एनए) पेट्रोल इंजन है जो फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ भी आता है और यह अपने सेगमेंट में डीजल इंजन की पेशकश करने वाली एकमात्र हैचबैक है। टाटा अल्ट्रोज का माइलेज ईंधन और ट्रांसमिशन के आधार पर अलग-अलग होता है। पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट का माइलेज 19.33 किमी/लीटर है। CNG मैनुअल वेरिएंट का माइलेज 26.2 किमी/किलोग्राम है, जबकि डीजल मैनुअल वेरिएंट 23.64 किमी/लीटर का माइलेज देता है।

मई 2025 में आए मिडलाइफ अपडेट के साथ टाटा अल्ट्रोज में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। जैसे अब इसमें नया 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और नेविगेशन डिस्प्ले के साथ आता है। नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, टाटा की कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी, सनरूफ, रियर AC वेंट और USB चार्जर जैसे फीचर्स हैं। 8-स्पीकर हरमन ऑडियो सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, हाइट एडजेस्टेबल सीटबेल्ट और 6 एयरबैग जैसी सुविधाएं भी हैं।

--- Advertisement ---

संबंधित खबरें

भारत-यूके एफटीए से बड़ा लाभ! जेएलआर ने रेंज रोवर एसवी की कीमत 75 लाख घटाई

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की उम्मीदों के बीच जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने अपनी शीर्ष लग्जरी एसयूवी रेंज रोवर एसवी की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। मंगलवार को की गई इस...

भारत में कार एयर प्यूरीफायर की बढ़ती मांग: क्यों है ज़रूरी?

सर्दी के मौसम में भारत में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से गिर जाता है, जिससे कार एयर प्यूरीफायर एक स्वस्थ और सुरक्षित यात्रा के लिए एक स्मार्ट विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। दुनिया भर में और...

बढ़ता प्रदूषण: कार एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ी, जानें क्यों है ज़रूरी

भारत में सर्दियों के दौरान वायु गुणवत्ता के खतरनाक स्तर तक गिरने के साथ, कार एयर प्यूरीफायर स्वस्थ और स्वच्छ यात्रा के लिए एक स्मार्ट समाधान के रूप में उभर रहे हैं। इन कॉम्पैक्ट उपकरणों की वैश्विक और...

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250