पीएम मोदी ने दिखाई मारुति की पहली EV विटारा को हरी झंडी
भारत ने एक नए युग में कदम रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त 2025 को गुजरात के अहमदाबाद जिले के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट का दौरा किया और देश की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV e-VITARA...

भारत ने एक नए युग में कदम रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त 2025 को गुजरात के अहमदाबाद जिले के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट का दौरा किया और देश की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV e-VITARA को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही कंपनी की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट की शुरुआत भी हो गई।
यह SUV न केवल भारतीय बाजार के लिए है, बल्कि जापान और यूरोप सहित 100 से अधिक देशों में निर्यात की जाएगी। इसका पहला बैच आज से ही उत्पादन लाइन से निकलना शुरू हो गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारत की आत्मनिर्भरता और ग्रीन मोबिलिटी हब बनने की दिशा में आज का दिन बेहद खास है। हंसलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान e-VITARA को हरी झंडी दिखाई गई। यह घोषणा 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देती है और भारत को सस्टेनेबल मोबिलिटी की ओर ले जाती है।
Maruti e Vitara लिथियम आयरन-फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक के साथ आती है। इसे दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों में पेश किया गया है: 49kWh और 61kWh। SUV में 18-इंच के अलॉय व्हील हैं। इसकी लंबाई 4,275 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी है। कंपनी का दावा है कि यह SUV एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज देगी। नई मारुति ई-विटारा का लुक और आकार पिछले साल पेश किए गए कॉन्सेप्ट Maruti eVX जैसा ही है।
इस कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात स्थित टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के उत्पादन की भी शुरुआत की। अब भारत में ही 80 प्रतिशत से ज्यादा बैटरियों का उत्पादन किया जाएगा। यह कदम भारत को बैटरी इकोसिस्टम को अगले स्तर तक ले जाएगा और विदेशी निर्भरता को कम करेगा।
पीएम मोदी ने कारों से भरी मालगाड़ी सर्विस को भी हरी झंडी दिखाई। वर्तमान में, हंसलपुर प्लांट से प्रतिदिन 600 से अधिक कारें रेलवे के माध्यम से भेजी जाती हैं। वर्तमान में यहां से तीन ट्रेनें प्रतिदिन चल रही हैं, जो देशभर में मारुति की गाड़ियों की सप्लाई करती हैं।
संबंधित खबरें

बल्क डीजल क्या है? जानें क्यों यह सामान्य डीजल से काफी महंगा है
बल्क डीजल वह ईंधन है जिसे बड़े संस्थान जैसे कि भारतीय रेलवे, राज्य परिवहन निगम और बड़ी फैक्ट्रियां सीधे तेल कंपनियों से भारी मात्रा में खरीदते हैं। आमतौर पर जब हम किसी वस्तु को थोक में खरीदते हैं, तो...

पीएम मोदी ने एनटीआर की 103वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महान अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव की 103वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिए गए संदेश में...

मुख्यमंत्री विजय की पीएम मोदी से मुलाकात, कावेरी विवाद पर चर्चा
नई दिल्ली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पहली आधिकारिक बैठक थी और इसमें दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर...


