scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठऑटोमारुति फ्रॉन्क्स: भारत में बनी, दुनिया में धूम मचाई!

मारुति फ्रॉन्क्स: भारत में बनी, दुनिया में धूम मचाई!

मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara (EV) लॉन्च की है, जिसे जल्द ही भारत में भी उतारा जाएगा, लेकिन यह पहले ही कई देशों में लॉन्च हो चुकी है। यह मेड-इन-इंडिया कार भारत से ही...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|ऑटो|
August 30, 2025
मारुति फ्रॉन्क्स: भारत में बनी, दुनिया में धूम मचाई!
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara (EV) लॉन्च की है, जिसे जल्द ही भारत में भी उतारा जाएगा, लेकिन यह पहले ही कई देशों में लॉन्च हो चुकी है। यह मेड-इन-इंडिया कार भारत से ही करीब 100 देशों में निर्यात की जाएगी, जो मारुति के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वर्तमान में, मारुति की सबसे लोकप्रिय निर्यात कार फ्रॉन्क्स है।

मारुति फ्रॉन्क्स को अप्रैल 2023 में भारतीय बाजार में पेश किया गया था और 2023 में ही इसका निर्यात शुरू हुआ। यह मारुति सुजुकी की जापान को निर्यात की जाने वाली पहली 'मेड इन इंडिया' एसयूवी बनी। जापान में निर्यात ने फ्रॉन्क्स को 1 लाख निर्यात का आंकड़ा सबसे तेजी से छूने वाली एसयूवी बनाने में मदद की। यह लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और अफ्रीका जैसे देशों में भी लोकप्रिय है। फ्रॉन्क्स ने जून 2023 में वैश्विक बिक्री शुरू होने के बाद केवल 25 महीनों में यह मुकाम हासिल किया। इसका निर्माण मारुति के गुजरात स्थित प्लांट में होता है।

कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति फ्रॉन्क्स ने हाल ही में 28 महीनों में 5 लाख यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार किया है। यह वित्त वर्ष 2024-25 में इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली मेड-इन-इंडिया कार थी, जिसमें पांच में से एक यूनिट का निर्यात हुआ है। फ्रॉन्क्स में बोल्ड स्टाइलिंग और हेड-अप डिस्प्ले, 360 व्यू कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 9 इंच का एचडी स्मार्ट प्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई फीचर्स हैं।

भारत में मारुति फ्रॉन्क्स की कीमत लगभग ₹7.59 लाख से ₹13.06 लाख (एक्स-शोरूम) तक है और इसमें दो इंजन विकल्प उपलब्ध हैं: 1.2 लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन। दोनों मैनुअल/ऑटोमैटिक विकल्पों में आते हैं। यह सीएनजी विकल्प के साथ भी उपलब्ध है, जिसमें 1.2 लीटर इंजन का इस्तेमाल होता है। मारुति फ्रॉन्क्स पेट्रोल में 22.89 किमी/लीटर और सीएनजी वर्जन में 28.51 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज दे सकती है।

--- Advertisement ---

संबंधित खबरें

जून से हुंडई की गाड़ियों की कीमतें 12,800 रुपये तक बढ़ेंगी

हुंडई मोटर इंडिया ने घोषणा की है कि जून 2026 से उसके सभी वाहनों की कीमतों में अधिकतम 12,800 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी ने इस कदम का कारण कच्चे माल की बढ़ती लागत, वस्तुओं की ऊंची कीमतें और...

नसीरुद्दीन शाह जेआरडी टाटा के रोल में, टाइटन की कहानी 3 जून को रिलीज

मुंबई। भारतीय उद्योग जगत की प्रेरणादायक कहानी अब स्क्रीन पर जीवंत होने जा रही है। वेब सीरीज 'मेड इन इंडिया - ए टाइटन स्टोरी' 3 जून 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में दिग्गज...

नितिन गडकरी ने भारतीय कंपनियों को अमेरिकी हाईटेक फर्मों के साथ जॉइंट वेंचर करने की सलाह दी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय कंपनियों से अमेरिकी हाईटेक कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने की अपील की है। अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के वार्षिक लीडरशिप समिट में बोलते...

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250